भारत के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें।

यहां भारत की भौगोलिक तथा राजनीतिक जानकारियां दी गई हैं।

भारत -
 
भारत एक विशाल देश है यह क्षेत्रफल में विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश देश है, और जनसंख्या में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है तथा दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। जहां सभी धर्मों के लोग रहते हैं यहां लगभग 2 लाख 50 हजार से ज्यादा लोग करोड़पति यानी Millionaire हैं।

स्थिति तथा आकार- भारत एशिया महाद्वीप का एक भाग है जो तीन ओर से समुद्र से घिरा हुआ है। इसके बाईं ओर अरब सागर, दाईं ओर बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिणी छोर के नीचे हिन्द महासागर है। यह उत्तर में कश्मीर से दक्षिण में कन्याकुमारी तक तथा पश्चिम में गुजरात से पूर्व में असम तक फैला है। भारत का दक्षिणी भाग एक प्रायद्वीप है।
                            भारत का विस्तार उत्तर से दक्षिण में लगभग 3,214 किमी० तथा पूर्व से पश्चिम में लगभग 2,933 किमी० है, भारत की बाहरी सीमा की भूमि की लम्बाई लगभग 15,200 किमी० है, इसकी रक्षा अत्यंत ऊंची पर्वत श्रेणियां करती हैं। मुख्य भूमि के समुद्र तट की लम्बाई लगभग 6,100 किमी० 

भारत के पड़ोसी देश -  भारत के अनेक पड़ोसी देश हैं। भारत की भूमि की सीमाएं पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश से लगी हुई हैं। समुद्र तट पर हमारे पड़ोसी देश श्रीलंका और मालदीव हैं।

राजनितिक विभाजन -भारत एक विस्तृतदेश  है। यह 29 राज्यों और 9 केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित है। केंद्र सरकार सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों पर नियंत्रण रखती है। केंद्र सरकार देश की प्रगती और हित के लिए उत्तरदायी है। राज्य सरकार अपने राज्य के कार्यों तथा हित की देखभाल करती है।

भौगोलिक संरचना -भारत में बर्फ से ढकी वाले ऊंचे पहाड़, जलप्रपात, पठार, नदियां, गहरी घाटियां, मैदान, मरुस्थल आदि हैं। ये सभी देश की भौगोलिक संरचनाएं कहलाती है। भौगोलिक संरचना की विभिन्नताएं भारत को रहने के लिए व इसका अध्ययन करने के लिए एक रोचक भूमि बनाती हैं। 

भारत को निम्नलिखित भौगोलिक संरचनाओं में विभाजित किया गया है - 
. उत्तरी पर्वत 
. उत्तरी मैदान
. पश्चिमी मरुस्थल
. दक्षिणी पठार
. तटीय मैदान तथा द्विप ।
                             

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिंदी में समाचार के लिए स्क्रिप्ट कैसे लिखें

सभी साबुन कंपनियों के साबुन की तुलना और समीक्षा।